32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

लंबित सिंचाई योजनाओं के लिए चाहिए केंद्रीय सहायता (पीएम)

सिंचाई परियोजनाएं 40 वर्षों से निर्माणाधीन, फिर भी अधूरीकेंद्र ने 1432 करोड़ के विरुद्ध 32 करोड़ ही दियावरीय संवाददाता रांचीझारखंड की सिंचाई परियोजनाएं अधिकतम 40 वर्षों से चल रही हैं, फिर भी ये अधूरी हैं. तत्कालीन बिहार व फिर झारखंड में अब तक इन योजनाओं पर 4500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जा चुके […]

सिंचाई परियोजनाएं 40 वर्षों से निर्माणाधीन, फिर भी अधूरीकेंद्र ने 1432 करोड़ के विरुद्ध 32 करोड़ ही दियावरीय संवाददाता रांचीझारखंड की सिंचाई परियोजनाएं अधिकतम 40 वर्षों से चल रही हैं, फिर भी ये अधूरी हैं. तत्कालीन बिहार व फिर झारखंड में अब तक इन योजनाओं पर 4500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जा चुके हैं, फिर भी इनसे पानी नहीं निकला. विभागीय दस्तावेजों के अनुसार कुल 19 सिंचाई योजनाओं की शुरुआती लागत 446 करोड़ थी, जो विलंब के कारण अब लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की हो गयी. राज्य में सिंचाई योजनाएं यदि पूरी हो जाती, तो लगभग 5.5 लाख हेक्टेयर जमीन को पानी मिलता. राज्य सरकार के अनुसार केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि समय पर मिलने से परियोजनाएं पूरी करने में मदद मिलेगी. चालू वित्तीय वर्ष में जल संसाधन विभाग का बजट 1900 करोड़ रुपये है. इसमें से 1432 करोड़ केंद्रीय सहायता के रूप में है. अब तक इसके विरुद्ध करीब 32 करोड़ रुपये ही मिले हैं. करीब आठ लाख हेक्टेयर भूमि में ही सिंचाई : राज्य के कुल क्षेत्रफल 79.72 लाख हेक्टेयर में से 29.74 लाख हेक्टेयर भूमि खेती योग्य है. विभाग का मानना है कि इसके विरुद्ध अधिकतम 24.25 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है. वहीं अभी राज्य का कुल सिंचित क्षेत्र 7.76 लाख हेक्टेयर है. सिंचाई योजनाओं की लागत व खर्च (लाख में)परियोजनासंबंधित जिलेकब से शुरूलागतपुनरीक्षित लागतअब तक खर्चझारखंड में खर्चभौतिक उपलब्धिसुवर्णरेखाप व पू सिंहभूम, सरायकेला197812899.03661374.55286300.00124274.0045 फीसदीसुरूसरायकेला-खरसांवा1987312.003599.002564.002520.005 फीसदीनकटीप.सिंहभूम19881367.003516.002636.002720.0091 फीसदीझरझराप.सिंहभूम19922450.004987.001081.001269.00शून्य फीसदीसोनुआप.सिंहभूम1981830.008265.007110.003922.0075 फीसदीपुनासीदेवघर1982269.0018582.0011914.003459.0045 फीसदीअजय बराजदेवघर, जामताड़ा19751034.5835184.5228518.0013926.0095 फीसदीबटानेगढ़वा, पलामू1976800.007812.005574.001300.0070 फीसदीअपर शंखगुमला1981919.0014119.0012171.0010415.0090 फीसदीकंसजोररांची, गुमला1979866.005297.005397.001725.0099 फीसदीरामरेखागुमला सिमडेगा19872017.005387.0047820.004912.0070 फीसदीकोनारहजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो19751143.0034838.0021223.0011116.0053 फीसदीकेसोकोडरमा, हजारीबाग1983608.246770.905348.006650.0030 फीसदीपंचखेरोकोडरमा, हजारीबाग1986955.007568.005969.005440.0060 फीसदीअमानत बराजपलामू198312540.0034111.8825373.0022956.0065 फीसदीउत्तरी कोयलपलामू19703000.0083611.42—54500.0065 फीसदीभैरवारामगढ़, हजारीबाग19852019.0011697.008667.007467.0070 फीसदीसुरंगीरांची1982215.004117.004285.002640.0094 फीसदीगुमानी बराजसाहेबगंज, पाकुड़1976383.0016258.6714919.00-85 फीसदीकुल44626.82 लाख967094.18 लाख454344.00 लाख231411.00 लाख

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें