रांची : चला रहे थे चोरी की बाइक, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची : चुटिया पुलिस ने बहू बाजार के समीप से चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है़ तीनों बाइक में अाधा लाल व आधा नीला नंबर लगा कर चल रहे थे़ वाहन चेकिंग के दौरान रोक कर पूछताछ की गयी़ पहले तो उनलोगों ने सही जानकारी नहीं दी़ बाद में तीनों […]

विज्ञापन
रांची : चुटिया पुलिस ने बहू बाजार के समीप से चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है़ तीनों बाइक में अाधा लाल व आधा नीला नंबर लगा कर चल रहे थे़ वाहन चेकिंग के दौरान रोक कर पूछताछ की गयी़ पहले तो उनलोगों ने सही जानकारी नहीं दी़ बाद में तीनों को चुटिया थाना ले जाया गया़ वहां पूछताछ में बताया कि उनलोगों रिम्स से बाइक की चोरी की थी़ उनकी निशानदेही पर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है़
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार : हटिया. जगन्नाथपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मो सरफराज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है. आरोपी एक बाइक से घूम रहा था. जांच के क्रम में उसे बाइक के साथ पकड़ा गया था. जांच में पता चला कि वह बाइक में दूसरी गाड़ी का नंबर लगाकर चल रहा था. उसे बाइक से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया. लेकिन वह कोई पेपर नहीं दिखा पाया. थाना लाकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है. मो सरफराज का ग्वालाटोली (डोरंडा) में गैरेज है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola