रांची : दुर्घटना के बाद विवाद में चाकू मारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डीएवी कडरू मैदान के पास गुरुवार को दुर्घटना के बाद विवाद होने पर दो युवकों ने राशिद अनवर नामक युवक को पीट दिया. इतना ही नहीं एक युवक ने उसके गले में चाकू मार दिया. जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा. इलाज के बाद […]
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डीएवी कडरू मैदान के पास गुरुवार को दुर्घटना के बाद विवाद होने पर दो युवकों ने राशिद अनवर नामक युवक को पीट दिया. इतना ही नहीं एक युवक ने उसके गले में चाकू मार दिया. जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा. इलाज के बाद राशिद अरगोड़ा थाना लौटा और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस के अनुसार राशिद अनवर आजाद बस्ती का रहनेवाला है. वह रैपिडो बाइक चलाने का काम करता था.
वह अशोक नगर से बाइक से एक कस्टमर को रातू रोड पहुंचाने जा रहा था, तभी एक बाइक से उसकी गाड़ी टकरा गयी. इसके बाद दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे. घटना के बाद लोग यह अफवाह फैलाने लगे कि हमलावरों ने राशिद को पहले धार्मिक नारा लगाने के कहा, लेकिन विरोध करने पर उसे चाकू मार दिया. इस अफवाह के कारण इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी. जब पुलिस ने राशिद का बयान लिया, तब उसने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन