हैदराबाद से मुक्त कराये गये झारखंड के चार बच्चे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : हैदराबाद सीडब्ल्यूसी की मदद से हैदराबाद से चार किशाेरों को मुक्त करा रांची सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया है़ ट्रैफिकिंग के शिकार चारों बच्चे कोडरमा, पलामू, साहेबगंज व खूंटी जिला के है़ं रांची सीडब्ल्यूसी की सूचना पर कोडरमा निवासी बच्चे के माता-पिता रांची पहुंचे और उन्हें बच्चे को सौंप दिया गया़ जांच-पड़ताल के बाद […]

विज्ञापन
रांची : हैदराबाद सीडब्ल्यूसी की मदद से हैदराबाद से चार किशाेरों को मुक्त करा रांची सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया है़ ट्रैफिकिंग के शिकार चारों बच्चे कोडरमा, पलामू, साहेबगंज व खूंटी जिला के है़ं रांची सीडब्ल्यूसी की सूचना पर कोडरमा निवासी बच्चे के माता-पिता रांची पहुंचे और उन्हें बच्चे को सौंप दिया गया़ जांच-पड़ताल के बाद तीन किशोरों को उनके माता-पिता को सौंपा जायेगा़
रांची सीडब्ल्यूसी के सदस्य कौशल किशोर ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों को भी हैदरागाद से मुक्त कराया गया है़ उनको लाने की प्रक्रिया चल रहा है़
इस संबंध में सदस्य व अधिवक्ता तनुश्री सरकार ने कहा कि कैपिटल सिटी होने के कारण किसी भी राज्य से मुक्त किशोर व किशोरी को रांची सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया जाता है़ पूरे राज्य के बच्चों को रांची सीडब्ल्यूसी के शेल्टर होम में रखे जाने के कारण वह ओवर लोडेड हो गया है़ यदि संबंधित राज्य पहले ही हमें मुक्त कराये गये बच्चों के संबंध में जानकारी दे दे तो हमलोग संबंधित जिला के सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को सूचना दे देंगे ताकि संबंधित जिला के सदस्य बच्चे को ले जा सकें. इससे रांची सीडब्ल्यूसी पर बोझ कम पड़ेगा़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola