मनोज सिंह, रांचीराज्य में पिछले चार माह में चार लाख नये मतदाता जोड़े गये हैं. लोकसभा चुनाव से पूर्व विशेष अभियान चला कर नाम जोड़ा गया था. उस समय राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2,03,11,690 थी. 31 जुलाई तक झारखंड में आहूत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया. इसके तहत 31 जुलाई तक कैंप लगा कर नाम जोड़े गये. इसमें करीब चार लाख नये मतदाता जुड़े हैं. इस तिथि तक राज्य में 2,07,30,437 मतदाता हो गया है. इस दौरान 4,18,747 नये मतदाता जोड़े गये हैं. अभी राज्य में 1,08,89,377 पुरुष तथा 98,41,035 महिला मतदाता हो गये हैं.25 अन्य श्रेणी के मतदाताराज्य में 25 अन्य श्रेणी (ना महिला ना पुरुष) के मतदाता हैं. पहली बार इनको भी सूची बद्ध किया गया है. सबसे ज्यादा अन्य श्रेणी के मतदाता बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में हैं. यहां तीन-तीन लोगों ने अपना नाम अन्य श्रेणी में निबंधित कराया है. साहेबगंज, रामगढ़, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा,लोहरदगा, लातेहार तथा पलामू में एक भी मतदाता अन्य श्रेणी में निबंधित नहीं किये गये हैं. रांची में जोड़े गये सबसे अधिक नाम राज्य में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम रांची में जोड़े गये हैं. यहां करीब 77 हजार नाम जोड़े गये हैं. धनबाद में 48 हजार से अधिक नाम जोड़े गये हैं. सबसे कम नये मतदाता लोहरदगा जिला में जोड़े गये हैं. वहां करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं. राज्य में जिला वार मतदाताओं की स्थिति जिला28 मार्च 31 जुलाई साहेबगंज657950663522पाकुड़538384547308दुमका815966837191जामताड़ा47651449254776देवघर886128903045गोड्डा816168831986कोडरमा420881427077हजारीबाग10834951093177रामगढ़597851606384चतरा638556650694गिरिडीह14031801420915बोकारो13432361359722धनबाद16956251743878पू सिंहभूम15806721612235सरायकेला645134658644प सिंहभूम910682925601रांची18474531924692खूंटी348300350812गुमला611985632068सिमडेगा388075396324लोहरदगा274401278846लातेहार444763449659पलामू11333261164615गढ़वा748069764391
BREAKING NEWS
चार माह में चार लाख मतदाता जुड़े
मनोज सिंह, रांचीराज्य में पिछले चार माह में चार लाख नये मतदाता जोड़े गये हैं. लोकसभा चुनाव से पूर्व विशेष अभियान चला कर नाम जोड़ा गया था. उस समय राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2,03,11,690 थी. 31 जुलाई तक झारखंड में आहूत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement