टुसू प्रदर्शनी में चंद्राटोली महिला समूह को मिला पहला पुरस्कार
Updated at : 16 Feb 2020 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा : जोन्हाफॉल व पैका जोड़ा पुल के तट पर शनिवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया. चौड़ल व झांकी लेकर लोग मेला में झूमते-नाचते पहुंचे. मेला का मुख्य आकर्षण चौड़ल प्रदर्शनी, मुर्गा लड़ाई व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. टुसू प्रदर्शनी में चंद्राटोली की महिला समूह को प्रथम पुरस्कार मिला. आयोजकों ने पुरस्कार का वितरण […]
विज्ञापन
अनगड़ा : जोन्हाफॉल व पैका जोड़ा पुल के तट पर शनिवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया. चौड़ल व झांकी लेकर लोग मेला में झूमते-नाचते पहुंचे. मेला का मुख्य आकर्षण चौड़ल प्रदर्शनी, मुर्गा लड़ाई व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. टुसू प्रदर्शनी में चंद्राटोली की महिला समूह को प्रथम पुरस्कार मिला. आयोजकों ने पुरस्कार का वितरण किया. जोन्हाफॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक सुदेश महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि टुसू मेला झारखंड की संस्कृति की प्रतीक है.
मौके पर संजय सिद्धार्थ, जयपाल सिंह, धनंजय महतो, विजय उरांव, शंकर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं पैका में पुरस्कार वितरण विधायक राजेश कच्छप ने किया. इस दौरान जितेंद्र महतो, दीपक महतो, करमा महतो, महावीर महली, प्रदीप महतो, देवान उरांव, जीतवाहन महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
देवगांई व तुंजू गांव में कंबल का वितरण
नामकुम. रांची सांसद के मद से हुड़वा पंचायत के देवगांई में 40 व बंधुवा के तुंजु गांव में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल का वितरण पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया. मौके पर हरीश कुमार गंझू, शिवचरण कच्छप, शंकर सिंह मुंडा, अशोक मुंडा, बुदु पाहन, नेहरू लाल सिंह, सोहर सिंह, गणेश महतो, बबलू शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह मुंडा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




