रांची : वसूली मामले में दो अफसरों को किया जायेगा शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन

रांची : खेलगांव चौक पर नो इंट्री के दौरान बस चालकों से वसूली कर गाड़ी पार कराते पकड़े गये दो सिपाहियों के मामले में लालपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी फरीद आलम और पोस्ट प्रभारी जटाशंकर को शो-कॉज किया जायेगा. इसी तैयारी ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने शुरू कर दी है. दोनों अफसरों से पूछा जायेगा […]

विज्ञापन
रांची : खेलगांव चौक पर नो इंट्री के दौरान बस चालकों से वसूली कर गाड़ी पार कराते पकड़े गये दो सिपाहियों के मामले में लालपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी फरीद आलम और पोस्ट प्रभारी जटाशंकर को शो-कॉज किया जायेगा. इसी तैयारी ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने शुरू कर दी है. दोनों अफसरों से पूछा जायेगा कि आपकी जवाबदेही क्या है. शो-काॅज का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे ट्रैफिक एसपी ने छापेमारी कर दो सिपाहियों को बस पार कराने के एवज में वसूली करते पकड़ा था. दोनों100-100 रुपये प्रति बस लेते थे.
प्रभारी कमांडेंट व कंपनी कमांडर को शो-काॅज
रांची़ होमगार्ड विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में रांची के तत्कालीन प्रभारी कमांडेंट विनय कुमार और कंपनी कमांडर रहे संजीव कुमार को लोकायुक्त कार्यालय ने शो-कॉज किया है. मामले की सुनवाई और पूर्व में हुई जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं. इसके मद्देनजर दोनों अफसरों को लोकायुक्त के यहां अपना पक्ष रखने को कहा गया है. बता दें कि मामले में पूर्व के कुछ और सीनियर अफसरों की जांच पर भी सवाल उठे हैं. संभव है कि आगे की कार्रवाई में उनसे भी शो-कॉज किया जाये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola