रांची : हर वादा पूरा करती है भाजपा : महेश पोद्दार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि जनता से किये गए वादों और उनको निभाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा में कोई तुलना नहीं हो सकती. कांग्रेस ये सोच कर वादे करती थी कि “कसमे वादे, प्यार, वफा सब बातें हैं, बातों का क्या.” लेकिन भाजपा […]
विज्ञापन
रांची : राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि जनता से किये गए वादों और उनको निभाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा में कोई तुलना नहीं हो सकती.
कांग्रेस ये सोच कर वादे करती थी कि “कसमे वादे, प्यार, वफा सब बातें हैं, बातों का क्या.” लेकिन भाजपा जनता से हर वादा यह सोच कर करती है कि “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा”. श्री पोद्दार ने कहा कि मोदी सरकार को अपने सभी वादे निभाये हैं. यह बजट आम आदमी की आय और क्रयशक्ति बढ़ानेवाला, आकांक्षी भारत की समस्त आकांक्षा पूरा करनेवाला है. श्री पोद्दार ने बजट में झारखंड में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है. यह आदिवासियों की जनभावना के अनुरूप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










