25 को वेतन वृद्धि को लेकर रांची नगर निगम का घेराव करेंगे सफाई कर्मी, एक मार्च से जायेंगे हड़ताल पर
Updated at : 12 Feb 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

वेतन वृद्धि को लेकर रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ की हुई बैठक रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई. इस दौरान सफाई कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने पर नाराजगी जतायी. कर्मचारियों ने कहा कि अब आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं […]
विज्ञापन
वेतन वृद्धि को लेकर रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ की हुई बैठक
रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई. इस दौरान सफाई कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने पर नाराजगी जतायी. कर्मचारियों ने कहा कि अब आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.
जब तक हड़ताल नहीं करेंगे, तब तक अधिकारियों की नींद नहीं खुलेगी. बैठक में 25 फरवरी को नगर निगम कार्यालय का घेराव करने और एक मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जब तक नहीं मानी जायेगी, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगा.
संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि पिछले माह ही सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मेयर-डिप्टी मेयर के आश्वासन के कारण हड़ताल को स्थगित कर दिया गया. इसके बावजूद अभी तक मानदेय में बढ़ोतरी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. इससे सफाईकर्मी आहत हैं.
दिखावे के लिए कमेटी बनी : नगर निगम बोर्ड की बैठक 27 जनवरी को हुई थी. इसमें सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के निर्णय पर सहमति जतायी गयी थी. साथ ही इसके लिए मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया था. आज बोर्ड की बैठक हुए 15 दिन होने को है, लेकिन अभी तक सफाईकर्मियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




