कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का विरोध करेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा राज्य में किसानों के लिए शुरू किये गये मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना का विरोध करेगी़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है़ हेमंत सरकार एक ओर किसानों के लिए लागत मूल्य से […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा राज्य में किसानों के लिए शुरू किये गये मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना का विरोध करेगी़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है़ हेमंत सरकार एक ओर किसानों के लिए लागत मूल्य से 150% मूल्य तथा कर्ज माफी का वादा कर सत्ता में आयी है़

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर किसानों को कर्ज मुक्त और आत्मनिर्भर बनानेवाली कल्याणकारी योजना कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करने की खबरें सामने आ रही है़
कृषि आशीर्वाद योजना से 35 लाख किसानों को सीधा लाभ मिल रहा था़ शाहदेव ने कहा कि रघुवर सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं पर अधिकांश बजट खर्च किया था, वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार राजस्व वसूली के सबसे महत्वपूर्ण महीने में दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते रहे़ जिससे राजस्व वसूली का लक्ष्य बहुत पीछे रह गया़ खजाना खाली का बहाना करके जनता को दिग्भ्रमित कर रही है़
श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा टेंडर की निष्पक्ष जांच का स्वागत करती है़ लेकिन हेमंत सोरेन को अपने 14 महीने के पूर्व के कार्यकाल में किये गये टेंडर का भी जांच कराना चाहिए़ भ्रष्टाचार पर भाजपा का जीरो टॉलरेंस है़ हेमंत सरकार को भी खुद को निष्पक्ष साबित करने के लिए इस जांच के दायरे में अपने पिछले 14 महीनों के कार्यकाल को भी जोड़ लेना चाहिए़ मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola