रांची : जिले के 18 सरकारी स्कूल मॉडल स्कूल में होंगे तब्दील
Updated at : 09 Feb 2020 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले के 18 सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जायेगा. ये स्कूल ऐसे होंगे जहां बच्चों को शिक्षा अाधुनिक तरीके से दी जायेगी. आम क्लासरूम में जहां ब्लैक बोर्ड में लिख कर बच्चों को पढ़ायें जाते हैं. यहां सारी पढ़ाई स्मार्ट एलइडी स्क्रीन या प्रोजेक्टर के माध्यम से करायी जायेगी. […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के 18 सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जायेगा. ये स्कूल ऐसे होंगे जहां बच्चों को शिक्षा अाधुनिक तरीके से दी जायेगी. आम क्लासरूम में जहां ब्लैक बोर्ड में लिख कर बच्चों को पढ़ायें जाते हैं.
यहां सारी पढ़ाई स्मार्ट एलइडी स्क्रीन या प्रोजेक्टर के माध्यम से करायी जायेगी. स्कूलों को मॉडल बनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एजेंसी चयन की कवायद शुरू कर दी गयी है. इच्छुक एजेंसियों से इसके लिए आमंत्रण मांगा गया है. इच्छुक एजेंसियों के आमंत्रण को 29 फरवरी को खोला जायेगा.
वहीं, जिले में चल रहे स्कूलों काे मॉडल स्कूल में कन्वर्ट करने के एवज में जिला प्रशासन प्रत्येक स्कूल पर पांच लाख तक की राशि खर्च करेगा. प्रशासन द्वारा दिये गये इस राशि से स्कूल में बच्चों को लुभाने वाली पेंटिंग की जायेगी. इसके अलावा लाइब्रेरी व बेंच डेस्क सहित अन्य जरूरत के चीजों में बदलाव किया जायेगा. स्कूल में अगर बिजली की व्यवस्था नहीं रहे तो इस कंडीशन में भी यह सिस्टम काम करे, इसके लिए यहां सोलर पावर की भी व्यवस्था की जायेगी.
एक जगह से पढ़ायेंगे शिक्षक, 18 स्कूल के बच्चे इसे समझेंगे : नयी व्यवस्था के तहत अगर किसी स्कूल में विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा क्लास लिया जाता है तो इसका लाइव प्रसारण 18 स्कूलों के बच्चों को भी दिखाई देगा. इतना ही नहीं अगर किसी बच्चे को कुछ सवाल करना हो तो वह लाइव ही शिक्षक से सवाल करेगा. शिक्षक का जवाब भी सभी स्कूलों के बच्चों को सुनायी देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




