देश भर के न्यूरो विशेषज्ञ आज रांची में जुटेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड न्यूरो साइंसेस सोसाइटी व ऑर्किड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नौ फरवरी को न्यूरो साइंस मेडिकल कॉन्फ्रेंस (झारखंड प्रैक्टिकल न्यूरोलॉजी अपडेट) का आयोजन किया गया है. होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कई न्यूरो विशेषज्ञ शामिल होंगे. झारखंड प्रैक्टिकल न्यूरोलॉजी अपडेट के प्रेसिडेंट डॉ अनिल कुमार तथा अायोजन […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड न्यूरो साइंसेस सोसाइटी व ऑर्किड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नौ फरवरी को न्यूरो साइंस मेडिकल कॉन्फ्रेंस (झारखंड प्रैक्टिकल न्यूरोलॉजी अपडेट) का आयोजन किया गया है. होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कई न्यूरो विशेषज्ञ शामिल होंगे. झारखंड प्रैक्टिकल न्यूरोलॉजी अपडेट के प्रेसिडेंट डॉ अनिल कुमार तथा अायोजन सचिव डॉ उज्ज्वल रॉय ने बताया कि कॉन्फ्रेंस सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक चलेगा. झारखंड में पहली बार इस तरह का शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
इसमें एम्स, दिल्ली के डॉ एमवी पदमा श्रीवास्तव, डॉ विनय गोयल, जीबी पंत अस्पताल के डॉ देबाशीष चौधरी, आइपीजीएमइआर के डॉ गौतम गांगुली, आइजीआइएमएस के डॉ अशोक कुमार, बीएचू के डॉ वीएन मिश्रा व मेदांता गुड़गांव के डॉ आत्मा राम बंसल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे. कॉन्फ्रेंस के लिए झारखंड सहित ओड़िशा, पश्चिम बंगाल व बिहार के कई मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने भी पंजीकरण कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन