रांची : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों गैलन पानी बर्बाद
Updated at : 08 Feb 2020 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बूटी मोड़ स्थित होंडा सर्विस सेंटर के पास पानी की मेन पाइप लाइन फट जाने के कारण हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया. शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पाइप लाइन फटने से सड़क के नीचे से 10 फुट ऊंची पानी की बौछार निकलने लगी. लगभग चार घंटे तक पानी की तेज बौछार […]
विज्ञापन
रांची : बूटी मोड़ स्थित होंडा सर्विस सेंटर के पास पानी की मेन पाइप लाइन फट जाने के कारण हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया. शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पाइप लाइन फटने से सड़क के नीचे से 10 फुट ऊंची पानी की बौछार निकलने लगी. लगभग चार घंटे तक पानी की तेज बौछार निकलती रही. इस दौरान कई लोग वहां खड़े होकर सेल्फी भी लेते नजर आये.
कई लोग बर्बाद होते पानी से अपनी गाड़ियां भी धोने लगे. लगभग 11 बजे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे. उसके बाद पानी की सप्लाई रोक कर पाइप की मरम्मत की गयी. बूटी जलागार के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार ने कहा कि किसी वाहन द्वारा एयर वैल्यू पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था. इस कारण पानी रफ्तार के साथ बाहर निकलने लगा. सूचना मिलने के बाद पाइप को दुरुस्त किया गया.
बर्बाद हो रहा है पानी इसे रोकें : मुख्यमंत्री
बूटी मोड़ के समीप मेन पाइप लाइन फट जाने के कारण बर्बाद हो रहे पानी का वीडियो बना कर कांग्रेस के राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कर इसकी शिकायत की. वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री ने रांची के डीसी को निर्देश दिया कि पानी बह कर बर्बाद हो रहा है.
संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द से जल्द पाइपलाइन को ठीक करायें. इसके बाद रांची डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर जानकारी दी कि एक्सीडेंट की वजह से पाइपलाइन में लीकेज हो गया था. इसकी मरम्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




