सेना की वर्दी को देख होता है अभिमान : हेमंत सोरेन

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सेना की वर्दी को देख कर ही अभिमान होता है. नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों के दौरे पर है. भारत की विविधता और लोकतांत्रिक स्वरूप को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है. जनजातीय बहुलता, […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सेना की वर्दी को देख कर ही अभिमान होता है. नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों के दौरे पर है.
भारत की विविधता और लोकतांत्रिक स्वरूप को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है. जनजातीय बहुलता, सीधी और सरल जीवन शैली, खनिज से अलग प्रचुर प्राकृतिक सौंदर्य झारखंड की विशिष्टता है. झारखंड के लिए कई चुनौतियां भी हैं, जिनमें कुपोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नक्सल आदि महत्वपूर्ण हैं. मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं में अपार क्षमता है, वे सेना में अधिक से अधिक संख्या में चुने जाये, इसके लिए प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि चयन से जुड़े सेना के वरीय लोगों से वे उन कारणों को भी समझेंगे कि किन कारणों से हमारे युवा पीछे रह जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन कारणों को दूर कर हमारे युवाओं को सेना के लिए पूरी तरह फिट किया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने मेजर जनरल यू सुरेश कुमार के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कल से आज तक के उनके दौरे के अनुभवों को जानना चाहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले मन से वे जमशेदपुर क्षेत्र का भ्रमण करें.
खनिज क्षेत्रों में आम जनजीवन पर उसके प्रभाव को भी देखें, ताकि एक समेकित दृष्टि बन सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास हमेशा लोगों की खुशहाली से ही मापा जा सकता है. हम सभी चुनौतियों से आगे बढ़ कर झारखंड के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं. आप सब का फीडबैक राज्य के विकास हित में होगा.
बैठक में कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी, मेजर जनरल यू सुरेश कुमार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में टूर कोऑर्डिनेटर भारतीय पुलिस सेवा के अखिल कुमार तथा कॉलेज के फैकल्टी और कोर्स मेंबरों में ब्रिगेडियर से लेकर अन्य वरीय के स्तर के सैन्य अधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola