बिरसा कृषि विवि में झंडा फहराने को लेकर विवाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बाद में डीन का प्रभार डॉ जे उरांव को दिया गया. इस बीच नये प्रभारी कुलपति सह कृषि सचिव पूजा सिंघल ने डॉ कुरील द्वारा निकाले गये आदेश को स्थगित कर दिया. इससे डॉ जे उरांव कार्यालय नहीं जाने लगे. फलस्वरूप, वर्तमान में डीन के पद पर कोई नहीं है. अब 26 जनवरी को झंडा […]
विज्ञापन
बाद में डीन का प्रभार डॉ जे उरांव को दिया गया. इस बीच नये प्रभारी कुलपति सह कृषि सचिव पूजा सिंघल ने डॉ कुरील द्वारा निकाले गये आदेश को स्थगित कर दिया. इससे डॉ जे उरांव कार्यालय नहीं जाने लगे. फलस्वरूप, वर्तमान में डीन के पद पर कोई नहीं है.
अब 26 जनवरी को झंडा फहराने के लिए रजिस्ट्रार ने वरीयता को आधार मानते हुए झंडा फहराने को लेकर डॉ सुशील प्रसाद को अधिकृत किया. इससे डॉ जे उरांव रजिस्ट्रार के पास पहुंचे अौर अपने को वरीय मानते हुए व डीन बताते हुए झंडा फहराने का अधिकार मांगने लगे. कुछ देर के बाद वेटनरी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एमके गुप्ता भी रजिस्ट्रार के पास पहुंचे अौर कहा कि वे डॉ सुशील प्रसाद से वरीय हैं.
ऐसे में उन्हें झंडा फहराने का अधिकार मिलना चाहिए. जब रजिस्ट्रार ने कहा कि डॉ सुशील प्रसाद ही वरीय हैं. इस पर डॉ गुप्ता ने तर्क दिया कि उनकी वरीयता गलत है. इधर, फॉरेस्ट्री में डॉ एमएच सिद्दिकी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया गया है. वहीं, प्रभारी कुलपति की जगह रजिस्ट्रार मुख्यालय में झंडा फहरायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन