सीएए के खिलाफ राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन आज
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश में लोग रोटी, कपड़ा, मकान, सामाजिक न्याय व अधिकार मांग रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी व एनपीआर थोप रही है. भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. सीएए लागू कर देश में हिंसा […]
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश में लोग रोटी, कपड़ा, मकान, सामाजिक न्याय व अधिकार मांग रहे हैं.
आपके शहर में
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी व एनपीआर थोप रही है. भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. सीएए लागू कर देश में हिंसा फैलाने का काम किया जा रहा है. देश की जनता सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है. सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ प्रदेश राजद 21 जनवरी को रांची में राज्यव्यापी आंदोलन करेगा. पार्टी के नेता दिन के 11 बजे मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होंगे. इसके बाद पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचेंगे.
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. श्री यादव सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री यादव ने कहा कि राजनीति में भाजपा का शेयर मार्केट लुढ़क गया है. झारखंड की जनता ने भाजपा काे स्विच ऑफ कर दिया है. अब बिहार व देश भी भाजपा का सफाया होगा. भाजपा को यह बताना चाहिए कि जेएनयू में विद्यार्थियों की पिटाई करनेवाले नकाबपोश लोग कौन थे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए