रांची :संत अन्ना मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कल

Updated at : 17 Jan 2020 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :संत अन्ना मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कल

रांची : संत अन्ना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ उलहातू, नामकुम में शनिवार को होगा. 100 बेड के हॉस्पिटल में सुविधाएं मिलेंगी. संवाददाता सम्मेलन में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ स्टीफन हांसदा ने नो प्राॅफिट नो लॉस पर सेवा भाव के साथ उच्च कोटि की सर्विस देना उद्देश्य है. अस्पताल के प्रशासक सामसन आरोहण ने बताया कि […]

विज्ञापन
रांची : संत अन्ना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ उलहातू, नामकुम में शनिवार को होगा. 100 बेड के हॉस्पिटल में सुविधाएं मिलेंगी.
संवाददाता सम्मेलन में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ स्टीफन हांसदा ने नो प्राॅफिट नो लॉस पर सेवा भाव के साथ उच्च कोटि की सर्विस देना उद्देश्य है. अस्पताल के प्रशासक सामसन आरोहण ने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक सहित सभी विभाग व सुविधाएं मौजूद रहेंगी. रोगियों के लिए मेल-फिमेल के आधार पर वार्डों को सुविधायुक्त बनाया गया है.
जिनमें स्टैंडर्ड वार्ड एवं स्पेशल रूम की व्यवस्था होगी. मौके पर प्रेसिडेंट सिस्टर लिंडा मेरी वॉन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ स्टीफन हांसदा, प्रोविंशियल सुपीरियर शोषण बड़ा, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल जसिंता केरकेट्टा, सिस्टर लिली ग्रेस तोपनो और शिवानी एक्का मौजूद थीं.
आधुनिक जांच की मिलेगी सुविधा : डिजिटल रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजिकल सुविधाएं, डिजिटल एक्स-रे, थ्रीडी सोनोग्राफी, इको-कार्डियोग्राफी, इसीजी के साथ मेडिकल, सर्जिकल, पेडियाट्रिक एवं नियोनेटल आइसीयू की सुविधाएं मिलेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola