पति के वियोग में पत्नी की भी मौत, साथ निकली शवयात्रा

Updated at : 12 Jan 2020 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
पति के वियोग में पत्नी की भी मौत, साथ निकली शवयात्रा

भंडरा : पति के निधन के एक घंटे बाद ही पत्नी भी चल बसी. मामला जिले के भंडरा प्रखंड के भैरो गांव का है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर साहू (75) का निधन शुक्रवार (10 जनवरी) की शाम 4.40 बजे हुआ. उनके निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदार व ग्रामीण उनके घर पहुंचे. दाह-संस्कार की तैयारी […]

विज्ञापन

भंडरा : पति के निधन के एक घंटे बाद ही पत्नी भी चल बसी. मामला जिले के भंडरा प्रखंड के भैरो गांव का है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर साहू (75) का निधन शुक्रवार (10 जनवरी) की शाम 4.40 बजे हुआ. उनके निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदार व ग्रामीण उनके घर पहुंचे. दाह-संस्कार की तैयारी होने लगी. इसी बीच शाम 5.30 बजे दिवंगत बालेश्वर साहू की पत्नी द्रौपदी देवी का भी निधन हो गया.

ग्रामीणों ने कहा कि पति के वियोग में द्रौपदी देवी चल बसी. 55 साल तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ हर सुख दुख में साथ निभाया था. परिवार के लोग भी दुखी हैं कि सिर से एक साथ बुजुर्गों का साया हट गया. देर शाम दंपती की शवयात्रा एक साथ निकली. श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों की अंत्येष्टि की गयी. दंपती को मुखाग्नि बालेश्वर साहू के छोटे पुत्र उमेश साहू ने दी.
लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के भैरो गांव की घटना
एक घंटे के अंतराल में चल बसे वृद्ध दंपती
55 साल तक दोनों ने निभाया एक-दूसरे का साथ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola