केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में झारखंड सहित पूरे देश के बैंककर्मी आठ को रहेंगे हड़ताल पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में झारखंड सहित पूरे देश के बैंककर्मी आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में ग्रामीण बैंककर्मी भी शामिल रहेंगे. जबकि एसबीआइ और निजी बैंकों के स्टाफ एसोसिएशन ने हड़ताल से खुद को अलग रखा है. इसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हैं. यह बातें मजदूर एवं […]
विज्ञापन
रांची : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में झारखंड सहित पूरे देश के बैंककर्मी आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में ग्रामीण बैंककर्मी भी शामिल रहेंगे. जबकि एसबीआइ और निजी बैंकों के स्टाफ एसोसिएशन ने हड़ताल से खुद को अलग रखा है. इसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हैं. यह बातें मजदूर एवं कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव ए बोस और भवन सिंह ने रविवार को मेन रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों सेे कहीं.
हड़ताल की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस : उन्होंने कहा कि हड़ताल में एआइबीइए, एआइबीओए, बेफी, इनबेफ, रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंकों के संगठन शामिल हो रहे हैं. हड़ताल की पूर्व संध्या सात जनवरी को शाम पांच बजे से मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
जुलूस ओवरब्रिज के निकट प्रधान टावर से निकल कर शहीद चौक पहुंचेगा. वहीं, आठ जनवरी को सार्वजनिक सेक्टरों में हड़ताल रहेगी. इस दिन दोपहर एक बजे सभी यूनियन के सदस्य अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटेंगे. इसके बाद जुलूस के रूप में राजभवन पहुंचेंगे. यहां पर आमसभा होगी. रांची में ट्रेड यूनियन और अन्य संगठन छह जनवरी को नुक्कड़ सभा करेंगे.
कई मांगों को लेकर कर रहे हैं हड़ताल
बैंक इंप्लाइज फेडरेशन (बेफी), झारखंड के महामंत्री एमएल सिंह ने कहा कि बैंककर्मी श्रमिकों के राष्ट्रीय कन्वेंशन की मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं. इसके अलावा बैकिंग सुधार एवं बैंकों के अवांछित विलय के विरुद्ध, 11वां द्विपक्षीय समझौता, बैंकों में सभी संवर्गो में पर्याप्त बहाली आदि मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. मौके पर नवीन चौधरी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










