ePaper

रांची : एचइसी ने भिलाई स्टील प्लांट में नया कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित किया

Updated at : 05 Jan 2020 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एचइसी ने भिलाई स्टील प्लांट में नया कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित किया

रांची : एचइसी ने सेल के भिलाई स्टील प्लांट में नये कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक चालू किया. इस प्लांट को सफलतापूर्वक चालू करने का प्रमाणपत्र भिलाई स्टील प्लांट ने एचइसी को दिया है. मालूम हो कि एचइसी को इस प्लांट की स्थापना का कार्यादेश मिला था. कार्यादेश 492 करोड़ रुपये का था. […]

विज्ञापन
रांची : एचइसी ने सेल के भिलाई स्टील प्लांट में नये कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक चालू किया. इस प्लांट को सफलतापूर्वक चालू करने का प्रमाणपत्र भिलाई स्टील प्लांट ने एचइसी को दिया है.
मालूम हो कि एचइसी को इस प्लांट की स्थापना का कार्यादेश मिला था. कार्यादेश 492 करोड़ रुपये का था. इस प्रोजेक्ट के तहत एचइसी ने कई बड़े उपकरणों का निर्माण कर उसे स्थापित किया है. इसमें वैगन ट्रिपलर, साइट आर्म चार्जर, तीन इलेक्ट्रिक पुशर कार, 1500 टन प्रति घंटा क्षमता वाले कन्वेयर सिस्टम शामिल है.
कन्वेयर की लंबाई साढ़े सात किलोमीटर है. प्रोजेक्ट का काम चरणबद्ध तरीके से किया गया है. इस प्लांट की क्षमता पांच लाख टन कोयला भेजने की है. इस काम को सफलतापूर्वक करने के लिए एचइसी के विपणन सह उत्पादन निदेशक राणा एस चक्रवर्ती ने प्रोजेक्ट डिवीजन के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola