रांची :आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि रांची : आंगनबाड़ी सेविकाओं, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है. आंगनबाड़ी सेविकाओं व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500 रुपये बढ़ायी गयी है. आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 250 रुपये की […]
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि
रांची : आंगनबाड़ी सेविकाओं, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है. आंगनबाड़ी सेविकाओं व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500 रुपये बढ़ायी गयी है. आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 250 रुपये की बढ़ाेतरी की गयी है.
अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 6,400 रुपये, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को 4,700 रुपये व आंगनबाड़ी सहायिका को 3,200 रुपये मिलेगा. मालूम हो कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविका व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं की संख्या 35,881 व सहायिकाओं की संख्या 2,551 है. सेविकाओं व सहायिकाओं के मानदेय में हुई वृद्धि से सरकार पर सालाना 33.82 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन