रांची : सुबह नौ बजे से लेकर दिन के तीन बजे तक विद्यालय में रहें शिक्षक व कर्मी, करें कार्य का निष्पादन : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का आरोप जेपीएससी सदस्य डॉ अजय चट्टोराज ने किया खारिज उन्होंने कहा कि गलत काम कराने की कोशिश करानेवाले कर रहे हैं साजिश रांची : झारखंड लोक सेवा अायोग (जेपीएससी) के वरीय सदस्य अजय कुमार चट्टोराज के शैक्षणिक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी होने का आरोप लगा है. बताया […]

विज्ञापन
जेपीएससी सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का आरोप
जेपीएससी सदस्य डॉ अजय चट्टोराज ने किया खारिज
उन्होंने कहा कि गलत काम कराने की कोशिश करानेवाले कर रहे हैं साजिश
रांची : झारखंड लोक सेवा अायोग (जेपीएससी) के वरीय सदस्य अजय कुमार चट्टोराज के शैक्षणिक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी होने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि डॉ चट्टोराज मैट्रिक में एक बार फेल हो गये थे, फिर उन्होंने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी. डॉ चट्टोराज ने इंटर का जो सर्टिफिकेट जमा किया है.
उसकी तिथि व मैट्रिक के प्रमाण पत्र की तिथि एक समय की है. इससे उनके सर्टिफिकेट पर संदेह व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराने की भी मांग राजभवन से की गयी है. इधर, डॉ चट्टोराज ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है. उन्होंने कहा : यह सही है कि मैं मैट्रिक में एक बार रसायनशास्त्र व अंग्रेजी में फेल हो गया था.
इसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा दी. इसमें रसायनशास्त्र में पास हो गया, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गया. लेकिन मुझे पास (विदआउट इंग्लिश) सर्टिफिकेट दिया गया. इसी आधार पर इंटर में नामांकन लिया. एक साल के बाद अंग्रेजी की परीक्षा दी अौर पास हो गया. डॉ चट्टोराज ने कहा : कुछ लोग उनसे गलत काम कराना चाह रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध साजिश रची जा रही है. लोग गलत आरोप लगा कर बदनाम करना चाह रहे हैं. उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र की कोई भी जांच कर ले, कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola