सीएए-एनआरसी आैर एनपीआर का विराेध जारी
रांची/जमशेदपुर : संविधान बचाआे संघर्ष समिति ने बुधवार उपायुक्त कार्यालय के सामने सीएए-एनआरसी आैर एनपीआर के विराेध में तीन दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन काे जाेरदार नाराें के साथ यह कहते हुए समाप्त किया कि यह आंदाेलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस कानून काे वापस नहीं ले लेती है. वहां माैजूद लाेग […]
रांची/जमशेदपुर : संविधान बचाआे संघर्ष समिति ने बुधवार उपायुक्त कार्यालय के सामने सीएए-एनआरसी आैर एनपीआर के विराेध में तीन दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन काे जाेरदार नाराें के साथ यह कहते हुए समाप्त किया कि यह आंदाेलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस कानून काे वापस नहीं ले लेती है. वहां माैजूद लाेग धरना के समर्थन आैर कानून के विराे�� में नारे लगा रहे थे.
आपके शहर में
धरना को संबोधित करते हुए आलिम व खतीब कादरी मस्जिद के पेश-ए-इमाम काजी मुश्ताक अहमद ने कहा कि मुल्क की आजादी से लेकर अपनी संप्रभुता और संविधान की रक्षा के लिए हम अपनी जान की कुर्बानी दे देंगे, लेकिन किसी भी परिस्थितियों में सीएए, एनआरसी आैर एनपीआर के काले कानून को मानने के लिए तैयार नहीं है. इसे हर हाल में वापस लिया जाये.
इस मौके पर सभी वर्गों के लाेग माैजूद थे. इस अवसर पर सैयद सैफुद्दीन असदक, मुफ्ती अब्दुल मालिक मिसबाही, बुरहनुल होदा कादरी, नासिर खान, हाफिज हाशिम कादरी, मतिउल्ला हबीबी, मो इसहाक, आफताब सिद्दीकी, रियाज खान, शकील सिद्दीकी, मो सफी उर्फ मिस्टर, हाफिज असरार, मो समद अंसारी, मो इरशाद हैदर समेत हजाराें की संख्या में युवा, छात्र व महिलाआें ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए