सात जनवरी तक स्कूलों को बंद रखें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

रांची : ठंड को देखते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे ने शहर के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है़ ऐसे में अब स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखना होगा़ ज्ञात हो कि ऑक्सफोर्ड, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, मनन विद्या, केराली और जीएंडएच स्कूल तीन जनवरी से खुलनेवाले थे़ वहीं कई […]

विज्ञापन

रांची : ठंड को देखते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे ने शहर के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है़ ऐसे में अब स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखना होगा़ ज्ञात हो कि ऑक्सफोर्ड, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, मनन विद्या, केराली और जीएंडएच स्कूल तीन जनवरी से खुलनेवाले थे़

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं कई स्कूल छह जनवरी से खुलनेवाले थे, लेकिन डीसी के आदेश के बाद ज्यादातर स्कूलों के प्रबंधन का कहना है कि इस बारे में एक-दो दिनों में निर्णय लिया जायेगा़ वहीं, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में होनेवाली प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित तिथि चार जनवरी को ही होगी, लेकिन इसके समय की सूचना अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से दे दी जायेगी.
पहले से तय तिथि के अनुसार, कौन स्कूल कब से खुलेंगे
जेवीएम श्यामली : सात जनवरी
डीपीएस रांची : छह जनवरी
टेंडर हार्ट स्कूल : आठ जनवरी
ब्रिजफोर्ड स्कूल : छह जनवरी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर : छह जनवरी
संत मेरी डोरंडा : छह जनवरी
गुरुनानक स्कूल : छह जनवरी
लाला लाजपत राय सीनियर व मिडिल स्कूल : छह जनवरी
कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल : छह जनवरी
सरला बिरला स्कूल : छह जनवरी
संत थॉमस स्कूल : छह जनवरी
यूरो किड्स कांके रोड व मोरहाबादी : छह जनवरी
शारदा ग्लोबल : छह जनवरी
नन्हे कदम स्कूल : छह जनवरी
फिरायालाल पब्लिक स्कूल : छह जनवरी
डीएवी कपिलदेव : 10 जनवरी
एमएमके स्कूल : सात जनवरी
एचएम पब्लिक स्कूल : छह जनवरी
मनन विद्या स्कूल : सात जनवरी
फर्स्ट मार्क स्कूल : छह जनवरी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola