मैक्लुस्कीगंज : अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे चार हजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2019 8:44 AM

विज्ञापन

पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया, पैसा मांगने पर पंप कर्मी से की मारपीट मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ स्थित शांति फ्यूल पेट्रोल पंप में नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की. घटना सोमवार शाम लगभग आठ बजे की है. अपराधियों ने पहले हथियार के बल पर अपनी दो बाइक में 1875 रुपये का पेट्रोल भरवाया. […]

विज्ञापन
पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया, पैसा मांगने पर पंप कर्मी से की मारपीट
मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ स्थित शांति फ्यूल पेट्रोल पंप में नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की. घटना सोमवार शाम लगभग आठ बजे की है. अपराधियों ने पहले हथियार के बल पर अपनी दो बाइक में 1875 रुपये का पेट्रोल भरवाया. इसके बाद पंप कर्मी से लगभग चार हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. संचालक शशि प्रसाद साहू ने बताया कि जब बाइक में पेट्रोल भरवा कर अपराधियों ने पैसे नहीं दिये, तो पंप कर्मी तुषित कुमार शुक्ला ने उनसे पैसे की मांग की. इस पर अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की व रुपये रखा बैग छीन कर भाग निकले.
तुषित के अनुसार अपराधियों ने एक बाइक में 1265 व दूसरी बाइक में 610 रुपये का पेट्रोल डलवाया था. उनकी संख्या चार थी. लूटपाट के बाद सभी धुर्वा मोड़ की ओर भाग निकले. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद साह पेट्रोल पंप पहुंचे. पंप कर्मियों से पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola