रांची : अवैध निर्माण कराने पर करायी प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एचइसी प्रबंधन ने सेक्टर टू मार्केट में दुकान संख्या-7 (बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ, तिरिल) में अवैध निर्माण कराने काे लेकर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में अभय कुमार चौधरी (सचिव, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संघ, तिरिल धुर्वा) द्वारा दुकान को तोड़कर अवैध रूप से निर्माण किया […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी प्रबंधन ने सेक्टर टू मार्केट में दुकान संख्या-7 (बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ, तिरिल) में अवैध निर्माण कराने काे लेकर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में अभय कुमार चौधरी (सचिव, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संघ, तिरिल धुर्वा) द्वारा दुकान को तोड़कर अवैध रूप से निर्माण किया जा रह है.
इस कारण एचइसी प्रबंधन द्वारा शर्तों के उल्लंघन एवं अवैध निर्माण को लेकर अावंटन रद्द कर दिया गया है. आवंटन रद्द का नोटिस एचइसी के निजी सुरक्षाकर्मी जब शनिवार को दुकान में चिपकाने गये तो अभय सिंह द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया व मारपीट की गयी. साथ ही चिपकाये गये नोटिस को फाड़ दिया गया. वहीं धमकी दी गयी कि यदि पुन: आये तो जान मार देंगे. आवंटन रद्द होने क बावजूद वह जबरन अवैध निर्माण कर रहे हैं. एचइसी के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन