रांची : रवींद्र गगराई को मिली निंदन की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2019 9:04 AM
रांची : कार्मिक व प्रशासनिक विभाग ने खूंटी उपकारा के तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक रवींद्र गगराई को निंदन की सजा दी है. श्री गगराई पर आरोप था कि उनके कार्यकाल में सात जनवरी 2017 को उपकारा के निरीक्षण के दौरान कैदियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री व मोबाइल फोन मिला था. कारा महानिरीक्षक ने इस संबंध […]
रांची : कार्मिक व प्रशासनिक विभाग ने खूंटी उपकारा के तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक रवींद्र गगराई को निंदन की सजा दी है. श्री गगराई पर आरोप था कि उनके कार्यकाल में सात जनवरी 2017 को उपकारा के निरीक्षण के दौरान कैदियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री व मोबाइल फोन मिला था.
कारा महानिरीक्षक ने इस संबंध में श्री गगराई से स्पष्टीकरण पूछा था. उन्होंने बताया था कि अनुबंध पर कार्यरत उपकारा का कक्षपाल झगरू महतो पैसे लेकर कैदियों को मोबाइल उपलब्ध कराता था. मामले का पता चलने के बाद झगरू को काम से हटा दिया गया. एक अन्य उपकारा कर्मी पर भी कार्रवाई की गयी है. इधर श्री गगराई के स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद कार्मिक विभाग ने संकल्प जारी कर उनके विरुद्ध सिर्फ निंदन की सजा पारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










