रांची. झारखंड के कुमार राजा को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजा झारखंड एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. राजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश संगठन में खुशी की लहर है. प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज अहमद ने कहा है कि रांची जैसे छोटे शहर से निकल कर राजा ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनायी है. एनएसयूआइ के कुमार रौशन, ऋषिकेश सिंह, अमृत सिंह, सारिक अहमद, अनिकेत राज, अभिनव हैदर, हैदर अली, इंद्रजीत सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने भी राजा को बधाई दी है. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि है कि इससे झारखंड के युवाओं को नयी ऊर्जा मिलेगी.
BREAKING NEWS
कुमार राजा बने एनएसयूआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रांची. झारखंड के कुमार राजा को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजा झारखंड एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. राजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश संगठन में खुशी की लहर है. प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज अहमद ने कहा है कि रांची जैसे छोटे शहर से निकल कर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement