नामकुम : चोरी के 40 ट्रॉली बैग के साथ गाड़ी मालिक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नामकुम : टाटीसिलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही चोरी की 40 ट्रॉली बैग के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में वेयरहाउस के इंचार्ज कुंदन कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कुंदन के अनुसार बीते 20 नवंबर को वेयर हाउस से ट्रॉली बैग लेकर गाड़ी संख्या जेएच […]
विज्ञापन
नामकुम : टाटीसिलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही चोरी की 40 ट्रॉली बैग के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में वेयरहाउस के इंचार्ज कुंदन कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
कुंदन के अनुसार बीते 20 नवंबर को वेयर हाउस से ट्रॉली बैग लेकर गाड़ी संख्या जेएच 01 डीजे 4863 का चालक जमशेदपुर के लिए निकला था, परंतु माल वहां नहीं पहुंचा. कुंदन झा ने माल चोरी करने का शक गाड़ी मालिक सह चालक हंसराज पर जाहिर करते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही चोरी का माल विद्यानगर स्थित एक बंद घर से बरामद कर लिया. वहीं चोरी के आरोप में हंसराज को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










