तमाड़ :हत्या मामले के आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार
Updated at : 29 Dec 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

जोपनो पहाड़ पर मिला था विश्वनाथ मुंडा का शव तमाड़ : पुलिस ने शनिवार को लुंगटु गांव निवासी विश्वनाथ मुंडा हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी सुखलाल मुंडा व गुरूवा मुंडा को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया. सुखलाल लुंगटु गांव का ही जबकि गुरूवा मुंडा कुटाचाउली का रहनेवाला है. यह जानकारी बुंडू डीएसपी अजय […]
विज्ञापन
जोपनो पहाड़ पर मिला था विश्वनाथ मुंडा का शव
तमाड़ : पुलिस ने शनिवार को लुंगटु गांव निवासी विश्वनाथ मुंडा हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी सुखलाल मुंडा व गुरूवा मुंडा को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया. सुखलाल लुंगटु गांव का ही जबकि गुरूवा मुंडा कुटाचाउली का रहनेवाला है. यह जानकारी बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने तमाड़ थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.
उन्होंने बताया कि एक नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के जोपनो पहाड़ पर एक शव पड़ा हुआ है. इस सूचना के आलोक में पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था. शव की पहचान लुंगटु निवासी विश्वनाथ मुंडा के रूप की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की. इसी क्रम में 27 दिसंबर को सुखलाल मुंडा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर सुखलाल ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
बताया कि वह 31 अक्तूबर को साप्ताहिक बाजार तमाड़ गया था. इसी दौरान विश्वनाथ मुंडा ने उसकी पत्नी को घर में अकेला दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
सुखलाल के अनुसार वह इसी दौरान घर पहुंच गया. घटना की जानकारी होने पर उसने दरवाजा बंद कर ईंट से वार कर विश्वनाथ मुंडा की हत्या कर दी. इसके बाद फोन कर अपने साला गुरूवा मुंडा को बुलाया व शव को बोरा में डालकर बाइक (जेएच01वीवाइ-5153) से जोपनो पहाड़ पर फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




