रांची : एनआरसी-सीएए जन विरोधी : भाकपा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी एवं सीएए जनहित में नहीं है. इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. पार्टी प्रधानमंत्री से मांग करती है कि वे दमन का रास्ता बंद करें […]

विज्ञापन
रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी एवं सीएए जनहित में नहीं है. इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन हो रहा है.
पार्टी प्रधानमंत्री से मांग करती है कि वे दमन का रास्ता बंद करें और सीएए और एनआरसी को वापस लें. भाकपा के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी शुक्रवार को हुआ. श्री मेहता ने कहा कि झारखंड के विधानसभा चुनाव का परिणाम पार्टी के लिए चिंताजनक है. पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी संकल्प लेती है कि संगठन को मजबूत कर आंदोलन को धारदार बनायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola