रांची : एक ही प्रश्न पत्र पर दो दिन छात्रों ने दी परीक्षा

Updated at : 24 Dec 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एक ही प्रश्न पत्र पर दो दिन छात्रों ने दी परीक्षा

रांची विवि. मिड टर्म परीक्षा के नाम पर खिलवाड़ रांची : रांची विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट ने परीक्षा को खिलवाड़ बनाकर कर रख दिया है. ऐसा इसलिए कि 21 दिसंबर को मिड टर्म की परीक्षा ली गयी थी. जिसके बाद 23 दिसंबर को चार विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित […]

विज्ञापन
रांची विवि. मिड टर्म परीक्षा के नाम पर खिलवाड़
रांची : रांची विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट ने परीक्षा को खिलवाड़ बनाकर कर रख दिया है. ऐसा इसलिए कि 21 दिसंबर को मिड टर्म की परीक्षा ली गयी थी. जिसके बाद 23 दिसंबर को चार विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की गयी, लेकिन इसमें प्रश्न पत्र 21 दिसंबर वाले ही थे. कोई बदलाव नहीं किया गया था. इतना ही नहीं परीक्षा भी ऐसे ली गयी, जैसे किसी परिचर्चा का आयोजन किया गया था. विभाग की ओर से परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति की गयी, ताकि परीक्षा का कोरम पूरा किया जा सके. विवि के परीक्षा विभाग का कहना है कि दो दिन अगर परीक्षा ली गयी है तो प्रश्नपत्र अलग-अलग होने चाहिए थे.
एक ही प्रश्नपत्र से दो बार ली गयी परीक्षा : जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को दो पेपर की परीक्षा थी. एक पेपर वर्ल्ड ड्रामा और दूसरा पेपर मॉर्डन इंडियन ड्रामा का था. इसमें दस-दस नंबर के चार सवाल पूछे गये थे. पास होने के लिए 20 नंबर लाना जरूरी है. वहीं दो दिन बाद 23 दिसंबर को फिर से चार विद्यार्थियों की परीक्षा ली गयी. इसमें भी दो पेपर की परीक्षा हुई. इन चार विद्यार्थियों को वही पेपर दिये गये जो 21 दिसंबर को दिये गये थे
कुछ विद्यार्थियों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित : विभाग में 21 दिसंबर को ही मिड टर्म की परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसके लिए विद्यार्थियों को सूचना भी दी गयी थी. लेकिन इस दिन चार से पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. ऐसे में इनके लिए अलग से 23 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गयी. विभाग के एक कमरे में चारों विद्यार्थियों ने एक ही टेबल पर बैठ कर परीक्षा दी. जबकि 21 दिसंबर को विद्यार्थियों ने जमीन पर बैठ कर परीक्षा दी थी.
कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गयी थी. जिसके कारण फिर से परीक्षा का आयोजन किया गया था, ताकि उनका साल बर्बाद नहीं हो.
पूनम धान, निदेशक, डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट
परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है. लेकिन एक ही प्रश्नपत्र दूसरे दिन नहीं दिया जा सकता है. ये पूरी तरह से गलत है. ऐसा नहीं किया जा सकता है.
डॉ राजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक, रांची विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola