ठंड का कहर : रांची का न्यूनतम तापमान 6.4 व कांके का 4.3 डिग्री, एक-दो दिनों तक इसी तरह रहेगा मौसम, 23 को छाये रहेंगे बादल

Updated at : 21 Dec 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड का कहर : रांची का न्यूनतम तापमान 6.4 व कांके का 4.3 डिग्री, एक-दो दिनों तक इसी तरह रहेगा मौसम, 23 को छाये रहेंगे बादल

सुबह नौ से तीन बजे तक करें स्कूलों का संचालन : डीइओ रांची : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने ठंड को लेकर निजी व सरकारी स्कूलों को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक स्कूल का संचालन करने का आदेश दिया है. राजधानी के अधिकांश निजी स्कूलों के संचालक व प्राचार्य ने कहा जूनियर […]

विज्ञापन
सुबह नौ से तीन बजे तक करें स्कूलों का संचालन : डीइओ
रांची : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने ठंड को लेकर निजी व सरकारी स्कूलों को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक स्कूल का संचालन करने का आदेश दिया है. राजधानी के अधिकांश निजी स्कूलों के संचालक व प्राचार्य ने कहा जूनियर की कक्षाएं 9.00 बजे से ही चल रही हैं. वहीं सीनियर की कक्षाओं (जो अभी 9.00 बजे से पहले संचालित हो रही हैं) का समय सोमवार से परिवर्तित किया जायेगा.
गम्हरिया : ठंड से एक ही परिवार के तीन की मौत
गम्हरिया. आरआइटी के बस्ती कंसारी टोला में ठंड से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मोहनलाल कंसारी (47), सोनू कंसारी (37) व गोकुल कंसारी (53) शामिल हैं. सोनू गोकुल का भतीजा था, मोहनलाल रिश्ते में दामाद था. सबका घर उसी बस्ती में आसपास ही है. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि परिजनों के कहने से मामले की पुष्टि नहीं की जा सकती है.
ठंड का कहर
एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा
23 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे
पूरे राज्य में सुबह में कोहरा छाया रहेगा
जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
जिला न्यूनतम तापमान
रांची 6.4
जमशेदपुर 9.5
डालटनगंज 7.9
बोकारो 6.6
चाईबासा 7.4
दुमका 6.8
खलारी में ठंड से एक की मौत, मिलेगी सहायता
खलारी : चूरी कॉलोनी में रहनेवाले 55 वर्षीय रामनाथ पासवान उर्फ मुसाफिर की मौत गुरुवार की रात ठंड से हो गयी. वे मूलत: हैदर नगर के रहने वाले थे. चूरी में अकेले रहते थे. ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की रात रामनाथ शौच के लिए बाहर निकले थे. ठंड लगने से गिर पड़े व उनकी मौत हो गयी. ठंड से मौत की सूचना पाकर खलारी सीअो के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी चूरी पहुंचे. उसके परिवार को सरकारी सहायता देने की बात कही.
किस स्कूल के संचालक ने क्या कहा
डीपीएस : जूनियर की कक्षाएं नौ बजे से चल रही हैं. सीनियर के लिए सोमवार से समय बदला जायेगा़
जेवीएम श्यामली : जूनियर 9.00 बजे से चल रहा है. सीनियर के लिए सोमवार से समय बदला जायेगा़
केराली : सभी कक्षाएं 9.00 बजे से ही संचालित हो रही हैं.
सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी : शनिवार को वार्षिक खेलकूद का अभ्यास है. सोमवार से समय बदला जायेगा़
टेंडर हर्ट : जूनियर की कक्षाएं 9.00 बजे से चल रही हैं. सीनियर के लिए सोमवार से समय बदला जायेगा.
संत थॉमस : 22 से स्कूल बंद.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर : सोमवार से समय बदला जायेगा.
ब्रिजफोर्ड स्कूल : सोमवार को स्कूल बंद है, मंगलवार से समय बदला जायेगा.
संत जेवियर्स : 22 से स्कूल बंद.
संत फ्रांसिस : 22 को वार्षिक खेलकूद के बाद स्कूल बंद रहेगा.
डीएवी हेहल : मीडिल तक की कक्षाएं नौ बजे से चल रही हैं. सीनियर के लिए सोमवार से समय बदला जायेगा़
ठंड से बचने के लिए कचरा के बोरा में घुसा
रांची : राजधानी में ठंड व सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. शुक्रवार को रातू रोड स्थित रामविलास पेट्रोल पंप के समीप कचरा चुनने वाला एक व्यक्ति ठंड से बचने के लिए कचरे के बोरे में घुस गया. बगल में कचरा भी पड़ा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola