11 करोड़ की सड़क 11 महीने भी नहीं चली, जगह-जगह टूटने लगी

Updated:
विज्ञापन

सड़क क्षतिग्रस्त होने का दृश्य | Prabhat Khabar Network

बुंडू में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी 11 करोड़ की सड़क महज 11 महीने में ही टूट गई. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाकर जांच की मांग की है.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्रखंड के एदलहातु गांव से चुतरू, कोड़दा होते हुए पानसकाम-दशमफॉल मार्ग को जोड़नेवाली करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11 किलोमीटर सड़क 11 महीने भी नहीं चल सकी. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क जगह-जगह टूट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह माह में ही शुरू हो गयी थी मरम्मत

चुतरू और कोड़दा के ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के छह माह बाद ही सड़क की मरम्मत करनी पड़ी थी. अब बारिश में सड़क फिर टूटने लगी है.

पुराने मलबे से सड़क बनाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने सड़क को छीलकर निकले मलबे को किनारे रखने के बाद दोबारा सड़क पर बिछाया गया. इसके अलावा कम मात्रा में अलकतरा व बिटुमिन का इस्तेमाल कर निर्माण पूरा किया गया.

कम यातायात के बावजूद सड़क खराब

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर यातायात का दबाव भी काफी कम है. महीने में करीब 10-12 मैक्स पिकअप व सवारी वाहन ही चलते हैं. इसके बावजूद सड़क की हालत खराब हो गयी है.

संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

ग्रामीणों ने निर्माण करानेवाले संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने और सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर पक्की सड़क से जोड़ना है, लेकिन कम समय में सड़क के खराब होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola