रांची : कोर्ट पहुंचे तीन हजार से अधिक ऑनलाइन चालान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 8:02 AM
रांची : ट्रैफिक पुलिस राजधानी में ऑनलाइन चालान काट कर घर भेज रही है़ चालान में एक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना दर्शाये गये है़ं चालान का जुर्माना कोर्ट में जमा करना है़ अदालत को तय करना है कि कितना जुर्माना वसूलती है़ कोर्ट में तीन हजार से अधिक चालान जमा हो गये है़ं […]
रांची : ट्रैफिक पुलिस राजधानी में ऑनलाइन चालान काट कर घर भेज रही है़ चालान में एक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना दर्शाये गये है़ं चालान का जुर्माना कोर्ट में जमा करना है़ अदालत को तय करना है कि कितना जुर्माना वसूलती है़ कोर्ट में तीन हजार से अधिक चालान जमा हो गये है़ं कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा कॉपी नहीं भेजे जाने के कारण जुर्माना नहीं किया जा रहा है़ कोर्ट के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक चालान की कॉपी ट्रैफिक पुलिस द्वारा नहीं भेजी जायेगी तब तक चालान का मिलान कैसे होगा़ राजधानी में 13 जगहों पर सिग्नल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जहां रेड लाइट जंप करने पर चालान काटे जाते है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










