मनरेगा में झारखंड को मिले छह पुरस्कार

Updated at : 20 Dec 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में झारखंड को मिले छह पुरस्कार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उल्लेखनीय कार्य के लिए किया पुरस्कृत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल में पूरे देश की रैंकिंग जारी की थी जिला स्तर पर भी बेहतर कार्य के लिए किया गया पुरस्कृत रांची : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दिल्ली में मनरेगा में उल्लेखनीय कार्य के लिए झारखंड […]

विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उल्लेखनीय कार्य के लिए किया पुरस्कृत

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल में पूरे देश की रैंकिंग जारी की थी

जिला स्तर पर भी बेहतर कार्य के लिए किया गया पुरस्कृत

रांची : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दिल्ली में मनरेगा में उल्लेखनीय कार्य के लिए झारखंड को छह पुरस्कार दिये गये. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कृत किया. झारखंड को समय से मजदूरी भुगतान के लिए पहला पुरस्कार दिया गया. जिला स्तर पर भी बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चार-पांच दिन पहले पूरे देश की रैंकिंग जारी की थी.

मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी, खूंटी डीडीसी अरविंद कुमार मिश्रा, प्रोजेक्ट अफसर सुधीर मुर्मू (खूंटी), चंद्रशेखर पांडेय (दुमका), बीडीओ प्रभाकर ओझा, उतम प्रसाद, कुमार अभिनव, बीपीओ प्रेम सुजीत कुजूर, संदीप कुमार, ग्राम रोजगार सेवक दिलीप पांडेय सहित कई मुखिया मौजूद थे.

परफॉर्मेंस ऑफ टाइमली पेमेंट अॉफ वेजेज में झारखंड को मिला प्रथम पुरस्कार

ये पुरस्कार मिले झारखंड को

ट्रांसपेरेंसी व एकाउंटेबिलिटी में आंध्र प्रदेश को प्रथम और झारखंड को द्वितीय पुरस्कार.

कन्वर्जेंस एंड लाइवलीहुड अग्मेंटेशन में पश्चिम बंगाल प्रथम व झारखंड को द्वितीय पुरस्कार.

इंप्लीमेंटेशन अॉफ सिक्योर में पहला पुरस्कार उतर प्रदेश को और झारखंड को दूसरा पुरस्कार मिला.

जिला स्तर पर मिले पुरस्कार

इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन अॉफ मनरेगा के लिए दुमका जिला पुरस्कृत

टाइमली पेमेंट अॉफ वेजेज के लिए खूंटी को देश में दूसरा पुरस्कार

रांची : पीएम आवास योजना में मिले चार पुरस्कार

रांची : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए झारखंड को चार पुरस्कार दिया. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कार प्रदान किया. राजमहल के पंडरिया पंचायत के मुखिया नायकी सोरेन को सर्वश्रेष्ठ मुखिया का पुरस्कार दिया गया. वहीं आवास निर्माण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेरमो को पहला पुरस्कार मिला.

झारखंड से ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार के साथ विभाग के कई अफसर व पुरस्कृत होनेवाले जिलों के अधिकारी भी वहां पहुंचे थे. इनका चयन पांच दिन पहले हुआ था. सर्वश्रेष्ठ पंचायत स्तरीय कर्मी के रूप में तोरपा (खूंटी) के हुसीर पंचायत के जनसेवक स्व अफजल अंसारी का चयन हुआ था. उनके परिजन को पुरस्कार दिया गया.

आवास निर्माण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेरमो प्रखंड को

सर्वश्रेष्ठ मुखिया के रूप में राजमहल की पंडरिया पंचायत के नायकी सोरेन को

सर्वश्रेष्ठ पंचायतस्तरीय कर्मी के रूप में तोरपा के हुसीर पंचायत के जनसेवक स्व अफजल अंसारी को

राज मिस्त्री प्रशिक्षण में देश में झारखंड को तीसरा पुरस्कार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola