झारखंड में चुनाव के दौरान 8.15 करोड़ कैश, 17.03 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ आदि बरामद

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. एक नवंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक झारखंड में 8.15 करोड़ रुपये नकद (कैश) समेत करीब 17.03 करोड़ रुपये मूल्य के अन्य सामान बरामद हुए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को यह जानकारी […]
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. एक नवंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक झारखंड में 8.15 करोड़ रुपये नकद (कैश) समेत करीब 17.03 करोड़ रुपये मूल्य के अन्य सामान बरामद हुए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से 18 दिसंबर तक 17,02,66,810 रुपये (17 करोड़ 02 लाख 66 हजार 8 सौ 10 रुपये) की संदिग्ध नकदी, अवैध शराब और गांजा समेत कई अन्य सामग्रियां जब्त की जा चुकी है. इसमें 8,15,33,116 (8 करोड़ 15 लाख 33 हजार 1 सौ 16 रुपये) नकद जब्त किये गये हैं.
साथ ही 3,72,55,363 रुपए (तीन करोड़ 72 लाख 55 हजार 3 सौ 63 रुपये) कीमत की अवैध शराब और महुआ जब्त अथवा नष्ट की जा चुकी है. 65,68,553 रुपये (65 लाख 68 हजार 553 रुपये) का अफीम, डोडा और अन्य नशीले पदार्थ के अलावा 1,52,77,095 रुपये (1 करोड़ 52 लाख 77 हजार 095 रुपये) कीमत के उपहार तथा अन्य संदिग्ध सामान और 2,96,32,682 रुपये (2 करोड़ 96 लाख 32 हजार 682 रुपये) की बहुमूल्य सामग्री जब्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




