झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पांच साल में संताल की तकदीर बदली : हेमलाल मुर्मू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में संताल परगना की तस्वीर बदल दी है. वर्ष 2014 के पहले गैर भाजपाई सरकार बनी, तो संताल की जनता उपेक्षित रही. भाजपा की सरकार में आदिम जनजातियों की स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ. झारखंड पुलिस में […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में संताल परगना की तस्वीर बदल दी है. वर्ष 2014 के पहले गैर भाजपाई सरकार बनी, तो संताल की जनता उपेक्षित रही.
भाजपा की सरकार में आदिम जनजातियों की स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ. झारखंड पुलिस में पहाड़िया समुदाय के लिए दो बटालियन का गठन किया गया. संथाली पांडुलिपि को सरकारी मान्यता दी और इसे प्रोत्साहित भी की जा रही है. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षियों में घबराहट है. ऐसे में वे भाजपा नेताअों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संताल के लोगों ने विपक्षी दलों व भाजपा के बीच अंतर को पहचाना है.
राज्य में विकास के नये आयाम खुले : रमेश हांसदा
भाजपा संताल परगना के सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा कि पिछले पिछले पांच सालों में भाजपा ने राज्य में विकास के नये आयाम खोले हैं. पहली बार राज्य में स्थिर सरकार बनी, जिसने पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार ने शांति, सुशासन और व्यवस्था कायम की. गरीबी कम करने की दिशा में सरकार के कार्यों की सराहना संयुक्त राष्ट्रसंघ की इकाई यूएनडीपी ने भी की है. वहीं हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार व घोटाले हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन