ePaper

Jharkhand Election 2019 : अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

Updated at : 15 Dec 2019 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2019 : अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे. 16 दिसंबर को अमित शाह दिन में 12 बजे बरहरवा के बरहरवा हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को […]

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे. 16 दिसंबर को अमित शाह दिन में 12 बजे बरहरवा के बरहरवा हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे वह पोड़ैयाहाट के कामली बगीचा मैदान में दूसरी जनसभा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले AJSU पार्टी की महिला उम्मीदवार डॉ स्टेफी के साथ पीए ने की मारपीट, VIDEO

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ 11 बजे जामताड़ा के गोड़े नाला मंडल स्थित बेवा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वह म के बलबड़ा हाई स्कूल मैदान जायेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनायेंगे.

गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ साहिबगंज स्थित रेलवे मैदान में दोपहर 2 बजे तीसरी सभा को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी दो चुनावी सभाएं हैं. पहली सभा सारठ में, तो दूसरी सभा गोड्डा में होगी. निरहुआ 11 बजे सारठ के जिरामनी मैदान में और 12:30 बजे गोड्डा के परसापनी मैदान में सभा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : दुमका में बोले मोदी : झामुमो ने झारखंड को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया, हम भारत की नयी पहचान से जोड़ रहे

उल्लेखनीय है कि संथाल परगना में 20 दिसंबर को मतदान होना है. संथाल में झामुमो का किला भेदने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है. रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने संथाल परगना केंद्रित कई योजनाएं बनायी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संथाल परगना में जनसभा की. और अब केंद्रीय गृह मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री यहां प्रचार करने आ रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इन दिनों संथाल परगना में कैंप कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola