बेड़ो : दुर्घटना के बाद पुल से गिरा शव वाहन, चालक सुरक्षित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेड़ो : रांची-गुमला मुख्य मार्ग में वीरगोड़ा पुल पर वाहन के धक्के से एक शव वाहन (एंबुलेंस) नीचे नदी में जा गिरा. घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं. चालक अनिल मुंडा सुरक्षित है. घटनास्थल बेड़ो व इटकी थाना क्षेत्र का सीमाना है. जानकारी के […]
विज्ञापन
बेड़ो : रांची-गुमला मुख्य मार्ग में वीरगोड़ा पुल पर वाहन के धक्के से एक शव वाहन (एंबुलेंस) नीचे नदी में जा गिरा. घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं. चालक अनिल मुंडा सुरक्षित है. घटनास्थल बेड़ो व इटकी थाना क्षेत्र का सीमाना है.
जानकारी के अनुसार शव वाहन (जेएच01डीएम-9522) शव पहुंचा कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान किसी वाहन ने शव वाहन में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव वाहन रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरा. जिससे उसके अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं एक चक्का ब्लास्ट कर वाहन से अलग हो गया. एंबुलेंस चालक अनिल मुंडा ने बताया कि वह सदर अस्पताल रांची से शव को गुमला के भरनो बाजारटांड़ पहुंचा कर रांची लौट रहा था. इसी क्रम में दुर्घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन