ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सांसद धीरज साहू से दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 लाख जब्त

Updated at : 12 Dec 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सांसद धीरज साहू से दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 लाख जब्त

रांची : दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के पास से 35 लाख रुपये जब्त किये हैं. रांची एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उनके बैग में रुपये होने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली थी. नियमानुसार यात्री के गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर आयकर विभाग […]

विज्ञापन
रांची : दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के पास से 35 लाख रुपये जब्त किये हैं.
रांची एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उनके बैग में रुपये होने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली थी. नियमानुसार यात्री के गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर आयकर विभाग द्वारा जांच पड़ताल के बाद पैसा जब्त किया जाता है. इस नियम के तहत आयकर विभाग ने सांसद धीरज साहू को रांची एयरपोर्ट पर नहीं रोका और उन्हें दिल्ली जाने दिया.
आयकर अधिकारियों ने सांसद के पास पैसा होने की सूचना दिल्ली आयकर विभाग को दी और जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया. इसके बाद दिल्ली आयकर के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर सांसद को रोककर पैसों के स्रोत के बारे में पूछताछ की. सांसद द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने की वजह से फिलहाल 35 लाख रुपये जब्त कर लिये गये हैं. वहीं आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा है. इस संबंध में सांसद धीरज साहू से बात करने के लिए उनके नंबर पर फोन किया गया, तो उनके प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद हाउस में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola