ओरमांझी : जिंदगी की जंग हार गया मासूम वीवान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 9:24 AM
विज्ञापन
ओरमांझी : जिंदगी अौर मौत से जूझ रहे मासूम वीवान मुंडा ने रविवार को इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मालूम हो कि अोरमांझी बाजारटांड़ निवासी भीम मुंडा के 18 माह के पुत्र वीवान को चार दिसंबर को उसके पड़ोसी शंकर मुंडा ने कुएं में फेंक दिया था. कुएं से निकालने के बाद उसे […]
विज्ञापन
ओरमांझी : जिंदगी अौर मौत से जूझ रहे मासूम वीवान मुंडा ने रविवार को इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मालूम हो कि अोरमांझी बाजारटांड़ निवासी भीम मुंडा के 18 माह के पुत्र वीवान को चार दिसंबर को उसके पड़ोसी शंकर मुंडा ने कुएं में फेंक दिया था. कुएं से निकालने के बाद उसे गंभीर हालत में पहले मेदांता अस्पताल ले जाया गया था.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रानी चिल्ड्रेन अस्पताल, रांची रेफर कर दिया था. रविवार को वहां के डॉक्टरों ने वीवान को रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर वीवान का शव गांव के श्मशान घाट में दफना दिया. जब पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो परिजनों ने शव को कब्र से निकाला व थाने से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों ने पुनः शव को सोमवार को उसी कब्र में दफना दिया.
भीम से था विवाद : शंकर मुंडा ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि भीम मुंडा के साथ उसका विवाद चल रहा था. इस कारण बदले की भावना से उसने उसके बेटे को कुएं में फेंक दिया था.
यह थी घटना : जानकारी के अनुसार भीम मुंडा के पड़ोसी शंकर मुंडा की पुत्री अंजली कुमारी चार दिसंबर को वीवान मुंडा को खेलाने के लिए अपने घर ले आयी थी. वीवान उसके घर के बगल में स्थित खलिहान में खेल रहा था.
इसी बीच शंकर मुंडा पहुंचा और वीवान को उठाकर कुएं में फेंक दिया. जब अंजली वहां पहुंची, तो वीवान को नहीं देख पिता से पूछा कि बच्चा कहां है, तब उसने कहा कि कुएं में है. अंजली बच्चे को कुएं में देख कूद गयी और उसे बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया. मामले में भीम मुंडा ने अपने ही गोतिया शंकर मुंडा के विरुद्ध सात दिसंबर को ओरमांझी थाना में केस दर्ज कराया था. पुलिस ने शंकर मुंडा को आठ दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










