झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छला है : अब्दुल रशीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कांके में हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा है कि कांग्रेस ने 60 सालों तक डरा कर अल्पसंख्यकों का वोट लेने का काम किया. इतने सालों में कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझा. उनकी तरक्की के लिए कुछ नहीं किया. […]
विज्ञापन
कांके में हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक
रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा है कि कांग्रेस ने 60 सालों तक डरा कर अल्पसंख्यकों का वोट लेने का काम किया. इतने सालों में कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझा.
उनकी तरक्की के लिए कुछ नहीं किया. अब्दुल रशीद अंसारी रविवार को कांके स्थित शांति स्वरूप विद्यालय में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत के साथ सभी समुदाय के विकास के लिए काम कर रही है. भाजपा की सरकार जिन जिन प्रदेशों में है, वहां अल्पसंख्यकों का विकास हुआ है.
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एसएम अकरम विशेष रूप से उपस्थित थे.बैठक की अध्यक्षता राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान ने की. मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, काजिम कुरैशी, बाबू आप्टे, आलमगीर अंसारी, अख्तर हुसैन, इलियास अंसारी, मोहम्मद शकील, हाफिज शमीम अंसारी, हाजी शौकत अंसारी, ऑफिस शाहजहां अंसारी, रूबी मिंज, संगीता आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










