प्रभात खबर अपील और पहल : जरूर करें मतदान, कल साइकिल रैली में आप भी हों शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आज झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की सहभागिता जरूरी है. प्रभात खबर अपील करता है कि सभी मतदान को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और घरों से निकल कर वोट करने के लिए बूथों पर जायें. हर एक वोट राज्य के […]
विज्ञापन
आज झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की सहभागिता जरूरी है. प्रभात खबर अपील करता है कि सभी मतदान को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और घरों से निकल कर वोट करने के लिए बूथों पर जायें. हर एक वोट राज्य के भविष्य और इसके विकास की दिशा तय करेगा.

प्रभात खबर पहल : साइकिल रैली कल आप भी हों शामिल
झारखंड में विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, लोग अपने घरों से निकलें और बूथों पर जाकर मतदान करें. इस उद्देश्य से प्रभात खबर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. इस क्रम में आठ दिसंबर 2019 (रविवार) को भी प्रभात खबर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली जा रही है.
रैली सुबह 6:30 बजे शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर से निकल कर रेडियम रोड होते हुए मोरहाबादी मैदान तक जायेगी. इसमें कई लोगों व संगठनों ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है. प्रभात खबर परिवार आपसे भी आग्रह करता है कि इस रैली में जरूर शामिल हों और एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से अन्य लोगों को भी जागरूक करने का पुनीत कार्य करें.
मतदाता जागरूकता
स्थान : शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर
समय : सुबह 6.30 बजे
समापन : मोरहाबादी मैदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन