रांची :चुनाव व मतगणना के लिए ट्रैफिक में परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन

रांची : सात दिसंबर को चुनाव के दिन इवीएम को सुरक्षित पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाने के लिए व मतगणना के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक में आंशिक परिवर्तन किया गया है़ इस दौरान तिलता चौक से पिस्का मोड़ तक भारी वाहनों, मालवाहकों व मिनी ट्रकों के वाहनों का प्रवेश सात दिसंबर की […]

विज्ञापन
रांची : सात दिसंबर को चुनाव के दिन इवीएम को सुरक्षित पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाने के लिए व मतगणना के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक में आंशिक परिवर्तन किया गया है़ इस दौरान तिलता चौक से पिस्का मोड़ तक भारी वाहनों, मालवाहकों व मिनी ट्रकों के वाहनों का प्रवेश सात दिसंबर की सुबह छह से रात नौ बजे तक वर्जित रहेगा.
इन वाहनों का रूट डायवर्ट कर रिंग रोड होते हुए कांके रोड व दलादली चौक की ओर किया गया है़ इसके अलावा न्यू मार्केट चौक, पिस्का मोड़ से पंडरा बाजार समिति की ओर जानेवाले भारी वाहनों, मालवाहकों व मिनी ट्रकों का रूट डायवर्ट कर आटीआइ, कटहल मोड़ किया गया है़ सात दिसंबर को न्यू मार्केट चौक से तिलता चौक रातू की तरफ जाने वाले एनएच-39 के बांये लेन में आवागमन रोक दिया जायेगा़ काली मंदिर से तिलता चौक तक एसएच-39 के दांयी तरफ के रोड का प्रयोग किया जायेगा़ उसी लेन को टू वे कर दिया जायेगा़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola