झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है : हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2019 7:28 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर/गुमला/गढ़वा : झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह चुनाव अहम है. इसमें पूंजीपति व गरीबों की लड़ाई है. आप जनता से अपील है कि आप झामुमो का साथ दें. राज्य में पिछले पांच वर्षों तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन भाजपा द्वारा आदिवासी जनविरोधी नीतियों को लागू करने का प्रयास किया गया. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर/गुमला/गढ़वा : झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह चुनाव अहम है. इसमें पूंजीपति व गरीबों की लड़ाई है. आप जनता से अपील है कि आप झामुमो का साथ दें.
राज्य में पिछले पांच वर्षों तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन भाजपा द्वारा आदिवासी जनविरोधी नीतियों को लागू करने का प्रयास किया गया. ऐसी निकम्मी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप सभी लोग एकजुट हों. श्री सोरेन मंगलवार को गुमला और गढ़वा में झामुमो की चुनावी सभा में बोल रहे थे. गढ़वा में झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि उनकी सरकार बनी, तो पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola