झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 65 प्लस का लक्ष्य पार करेंगे : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 7:17 AM
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक की. बैठक में भाजयुमो, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सीएम के साथ झारखंड के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव भी थे. […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक की.
बैठक में भाजयुमो, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सीएम के साथ झारखंड के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव भी थे. मोर्चा पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के नव निर्माण की भूमिका में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, हमारी तैयारी पूरी है, 65 प्लस का लक्ष्य युवाओं के दम पर आसानी से पार करेंगे.
उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों का अपना महत्व है, बूथ जीतो चुनाव जीतो इसी मंत्र को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मजबूती के साथ खड़ा रहना है. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के मेहनत के कारण ही 2019 का लोकसभा चुनाव में महागठबंधन होने के बावजूद भी 14 में से 12 सीट जीत पाए थे, इस बार के चुनाव में भी भाजपा की बड़ी जीत होगी. बैठक में आगामी 30 तारीख को होने वाले सभी 13 विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, प्रदेश के मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे.
रांची में भाजपा को जिताने का लिया संकल्प
रांची : चुनाव में महानगर भाजपा ने कार्यकर्ताओं से एक लाख से अधिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प दोहराया. रांची महानगर भाजपा की बैठक सीपी सिंह के डिप्टीपाड़ा स्थित आवास में हुई.
इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भाजपा ने देश से कि अपने सभी वादों को पूरा किया है, इस लिहाज से हमें भी जनता का आशार्वाद जरूर मिलेगा. कार्यकर्ता यहां के प्रत्याशी को एक लाख मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित कराएं. भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने कहा कि अब तक कार्यकर्ताओं के बल पर ही जनता की सेवा करते रहे हैं. मौके पर मनोज मिश्रा, राजू सिंह, आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










