विधायक का सफरनामा : पांच दल बदले व जीते तीन दलों के सिंबल पर
Updated at : 13 Nov 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

टुंडी के विधायक राज किशोर महतो झारखंड अांदोलन के प्रणेता रहे विनोद बिहारी महतो के पुत्र हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर झामुमो से वर्ष 1992 में शुरू किया. पिता की मृत्यु के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में जीत हासिल की थी. बाद में झामुमो (मार्डी गुट) में चले गये. इसके […]
विज्ञापन
टुंडी के विधायक राज किशोर महतो झारखंड अांदोलन के प्रणेता रहे विनोद बिहारी महतो के पुत्र हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर झामुमो से वर्ष 1992 में शुरू किया. पिता की मृत्यु के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में जीत हासिल की थी. बाद में झामुमो (मार्डी गुट) में चले गये. इसके बाद उन्होंने समता पार्टी (अब जदयू) का दामन थामा.
लेकिन, यहां कुछ खास नहीं कर पाये. 2005 के चुनाव के पहले राजनीतिक पाला बदल, भाजपा का दामन थाम लिया. सिंदरी से चुनाव जीतने में सफल रहे. एक दशक तक भाजपा में रहे. 2014 के चुनाव के ठीक पहले भाजपा छोड़, आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. टुंडी से चुनाव जीत कर दूसरी बार विधानसभा पहुंच गये. श्री महतो को राजनीति अपने पिता विनोद बिहारी महतो से विरासत में मिली.
कब, किस पार्टी में थे
1992 झामुमो
1996 झामुमो (मार्डी)
2000 समता पार्टी
2005 भाजपा
2014 आजसू पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




