चान्हो : ग्रामीणों का सब स्टेशन के समक्ष धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करंट से मृत युवक के परिजन को मुआवजा व नौकरी देने की मांग चान्हो : प्रखंड के पिपराटोली गांव में रविवार को करंट से मृत रवि तिग्गा के परिवार को 10 लाख मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को चान्हो स्थित विद्युत सब स्टेशन में धरना […]
विज्ञापन
करंट से मृत युवक के परिजन को मुआवजा व नौकरी देने की मांग
चान्हो : प्रखंड के पिपराटोली गांव में रविवार को करंट से मृत रवि तिग्गा के परिवार को 10 लाख मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को चान्हो स्थित विद्युत सब स्टेशन में धरना दिया. पूर्वाह्न करीब 11 बजे से सब स्टेशन के मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठे पिपराटोली व दादगो गांव के ग्रामीणों का कहना था कि रवि तिग्गा की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है. गांव के निकट जमीन से महज चार-पांच फीट ऊपर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त करने के लिए विभाग को कई बार सूचना दी गयी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया.
जिससे आखिरकार एक युवक की जान चली गयी. ग्रामीण घटना के जिम्मेदार लोगों पर अविलंब कार्रवाई करने, दुर्घटना का कारण बन रहे कटैया से ताला तक 11 हजार का जर्जर तार व पोल बदलने तथा मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे. बाद में सीओ ने ग्रामीणों को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की. इसके पश्चात अपराह्न करीब एक बजे धरना समाप्त हुआ. ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर थाना प्रभारी व विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन भी सीओ को सौंपा. मालूम हो कि रविवार को पिपराटोली गांव मेहमान आये बुढ़मू के दादगो निवासी रवि तिग्गा की झूल रहे 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










