रांची स्टेशन के पास प्रेशर कूकर मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को एक प्रेशर कूकर मिलने से सनसनी फैल गयी. जैसे ही प्रेशर कुकर का पैक लावारिस हालत में मिलने की सूचना आयी, चुटिया थाना की पुलिस वहां पहुंची. देखा कि रेलवे स्टेशन के पार्किंग के पास एक प्रेशर कूकर का पैक लावारिस हालत में पड़ा है. इसे […]

विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को एक प्रेशर कूकर मिलने से सनसनी फैल गयी. जैसे ही प्रेशर कुकर का पैक लावारिस हालत में मिलने की सूचना आयी, चुटिया थाना की पुलिस वहां पहुंची. देखा कि रेलवे स्टेशन के पार्किंग के पास एक प्रेशर कूकर का पैक लावारिस हालत में पड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Verdict : झारखंड के सभी डीसी-एसपी को निर्देश, एक सप्ताह हाई अलर्ट पर रहे प्रशासन

चुटिया के थाना प्रभारी रवि ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने उसकी जांच की. बम डिफ्यूज करने वाले दस्ते को बुलाया गया. कूकर के पैकेट की गहन जांच की गयी और बाद में उसे खोला गया. कार्टून में एक नया कूकर था. इसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली. ज्ञात हो कि अयोध्या पर फैसले के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola